23.3 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल में लिया भाग, ₹326 करोड़ की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में सम्मिलित होकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही पौड़ी जनपद के विकास से जुड़ी ₹326 करोड़ से अधिक की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वन्य जीवों एवं संपदा की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना है। इसके लिए युवाओं को सीएम यंग इको-प्रिन्योर योजना के अंतर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ट्रेकिंग गाइड और इको टूरिज्म उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri जी, माननीय विधायक Mahant Daleep Rawat जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल जी, नगर निगम कोटद्वार के महापौर Shailendra Rawat जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

विधानसभा विशेष सत्र का दूसरा दिन, प्रीतम सिंह बोले—25 वर्षों में क्या पाया, क्या खोया इस पर होनी चाहिए थी चर्चा…..

Uttarakhand Vidhansabha

देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

मर्डर केस में किस आधार पर गुरमीत राम रहीम को किया गया बरी? जानें 163 पन्नों के आदेश की अहम बातें

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment