29.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

लोक भवन में चमोली के मत्स्य उद्यमी मोहन सिंह बिष्ट से भेंट, ट्राउट पालन से पहाड़ों में स्वरोजगार की नई राह

लोक भवन में ग्राम ल्वाणी, विकासखंड देवाल (चमोली) के मत्स्य पालन उद्यमी श्री मोहन सिंह बिष्ट ने भेंट की। वर्ष 2017 से ट्राउट मछली पालन के क्षेत्र में उनके सतत प्रयास यह दर्शाते हैं कि यदि संकल्प और नवाचार साथ हों, तो पहाड़ों में भी आजीविका के सशक्त अवसर सृजित किए जा सकते हैं। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का उनका कार्य अत्यंत सराहनीय है।

मेरा विश्वास है कि ट्राउट मत्स्य पालन जैसे प्रयास उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। श्री बिष्ट की उद्यमशीलता और एकीकृत कृषि की दिशा में उनकी सोच राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे प्रयास ही आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की नींव को सुदृढ़ करते हैं।

Related posts

कौन है पेपर लीक का ‘मुखिया’ संजीव? जिसका हर चीटिंग में आता है नाम

Uttarakhand Vidhansabha

भारी बारिश के कारण हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात, हर की पौड़ी के पास गंगा में बही पर्यटकों की कारें

Uttarakhand Vidhansabha

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment