16.3 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बर्ड फेस्टिवल में लिया भाग, ₹326 करोड़ की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में सम्मिलित होकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही पौड़ी जनपद के विकास से जुड़ी ₹326 करोड़ से अधिक की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वन्य जीवों एवं संपदा की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना है। इसके लिए युवाओं को सीएम यंग इको-प्रिन्योर योजना के अंतर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ट्रेकिंग गाइड और इको टूरिज्म उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri जी, माननीय विधायक Mahant Daleep Rawat जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल जी, नगर निगम कोटद्वार के महापौर Shailendra Rawat जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने भारत के आर्मी चीफ, कई ऑपरेशन की संभाल चुके कमान

Uttarakhand Vidhansabha

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में 8वें राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग महाकुंभ का किया भव्य शुभारंभ, खेलों के प्रति समर्पण का दिया प्रेरक संदेश

Uttarakhand Vidhansabha

बलूचिस्तान में सड़कों पर युवा, जानें किन अधिकारों को कुचल रहा पाकिस्तान

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment