16.7 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार का हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण दौरा!

हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आज दिनांक 31 जनवरी को प्राधिकरण के सभागार में उत्तराखंड आवास विभाग के नव-नियुक्त सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव महोदय द्वारा प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। सचिव महोदय द्वारा प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे समस्त निर्माण एवं विकास कार्यों के थर्ड पार्टी असेसमेंट कराए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रिक्त आवासों के शीघ्र आवंटन तथा जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं, उनके द्वारा वास्तविक रूप से आवास में निवास सुनिश्चित कराए जाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सचिव महोदय द्वारा पार्किंग की आवश्यकता का यथार्थ आकलन कर आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्राधिकरण की कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण सचिव, हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया, जबकि आय-व्यय से संबंधित प्रस्तुतीकरण मुख्य वित्त नियंत्रक श्री लखेंद्र गोथियाल द्वारा दिया गया।

समीक्षा बैठक में सचिव श्री मनीष कुमार सिंह, मुख्य वित्त नियंत्रक श्री लखेंद्र गोथियाल, अधिशासी अभियंता श्री राजन, सहायक अभियंता श्री त्रेपन सिंह पवार, श्री प्रशांत सेमवाल, श्रीमती वर्षा, अवर अभियंता सुश्री शबाना, श्री शुभम सेमवाल, श्री संदीप उनियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के उपरांत सचिव महोदय द्वारा प्रधानमंत्री एकता मॉल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना, जिसे माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त सचिव महोदय द्वारा आम नागरिकों से संबंधित आवासीय मानचित्रों के शीघ्र निस्तारण, अनावश्यक आपत्तियों से बचने तथा फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिए जाने के निर्देश भी प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए गए।

Related posts

मुख्यमंत्री के बाद बन गए मंत्री…चंपई सोरेन ही नहीं, इन नेताओं का भी हो चुका है डिमोशन

Uttarakhand Vidhansabha

राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राजनीतिक मजबूरी?

Uttarakhand Vidhansabha

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू

Nidhi Jain

Leave a Comment