16.3 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रुड़की- लक्सर- जसपुर- रुद्रपुर- बागेश्वर क्षेत्र को मिला बिजली चोरी का खुला लाइसेंस: जनसंघर्ष मोर्चा

30 से 40 फ़ीसदी है लाइन लॉस (बिजली चोरी)

50 से 60 फ़ीसदी है ए टी एंड सी लॉसेस

बिजली चोरों और अधिकारियों की मिलीभगत से पिस रहा उपभोक्ता 

बिजली चोरी रोकने में सिस्टम हो चुका फेल

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आखिर क्यों जनता की पीड़ा विद्युत विभाग एवं सरकार को को सुनाई नहीं दे रही ! आज अधिकारियों एवं बिजली चोरों की मिली भगत के चलते लाइन लॉस अधिकांश विद्युत वितरण खंडों में 30 से 40 फ़ीसदी जून 2025 तक हो गया था तथा इसी प्रकार ए टी एंड सी लॉसेस 50 से 60 फ़ीसदी था |

अगर आंकड़ों की बात करें तो जून 2025 के अंत में रुड़की शहरी क्षेत्र में 40.05 फ़ीसदी, रामनगर (रुड़की) 35.46, जसपुर 32.69,बागेश्वर 31.50, रुद्रपुर द्वितीय 30.89,लक्सर 28.98,रुद्रप्रयाग 29.70, हल्द्वानी (शहरी) 26.41, रामनगर 26.91 फ़ीसदी तथा इसी प्रकार लगभग 15 वितरण खंडों में 20 से 25 फ़ीसदी लाइन लॉस था | अगर ए टी & सी लॉसेस की बात करें तो टिहरी 66. 78 फ़ीसदी, नैनी डांडा 61.87,बाजपुर 63.2 तथा भिकिया सेंण 61.64 फ़ीसदी है | कुल मिलाकर जून 2025 के अंत में प्रदेश भर का लाइन लॉस 18.12 फ़ीसदी था |

आखिर अधिकारियों एवं बिजली चोरों की मिलीभगत का सिलसिला थम क्यों नहीं रहा !आखिर जनता कब तक यूं ही लुटती रहेगी ! आज जनता को लुटने के लिए सरकार द्वारा कई तरीके के अलग-अलग नाम से जजिया कर लगाए गये हैं   प्रदेश के विधायकों का इस और ध्यान क्यों नहीं जा रहा ! क्या अधिकांश विधायकों को सिर्फ रेत- बजरी, ठेकेदारी, शराब अन्य अवैध कारोबार करने के लिए ही जनता ने इन निकम्मों को चुना है !  मोर्चा सरकार से फिर मांग करता है कि बिजली चोरी रोकने की दिशा में इस अवैध गठजोड़ का सफाया करने का काम करे, जिससे जनता को सस्ती बिजली मुहैया हो सके पत्रकार वार्ता में- विजयराम शर्मा,दिलबाग सिंह व अतुल हांडा मौजूद थे|

Related posts

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र ……

Uttarakhand Vidhansabha

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर अभियान का शुभारंभ किया

Uttarakhand Vidhansabha

18 जून से शुरू हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र, स्पीकर का होगा चुनाव

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment