26.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

जमरानी बांध: गोला घाटी की उम्मीदों को मिला आकार, सिंचाई-पेयजल-रोजगार का बनेगा मजबूत आधार

नैनीताल जनपद में गोला नदी पर निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक लंबे इंतज़ार के बाद साकार होता सपना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल एक बांध नहीं, बल्कि पानी, खेती और जीवन से जुड़ी उम्मीदों का आधार है। वर्षों से सिंचाई और पेयजल की समस्या झेल रहे किसानों, ग्रामीणों और नगरवासियों को इससे स्थायी राहत मिलेगी। बांध के निर्माण से खेतों तक पानी पहुंचेगा, पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारना है, ताकि आम आदमी को उसका वास्तविक लाभ मिल सके। जमरानी बांध आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक बनेगा, जिससे पूरे क्षेत्र को नई दिशा और पहचान मिलेगी।

Related posts

आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बरसात से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

Nidhi Jain

फर्जी आधार कार्ड से सरकारी दस्तावेजों में घुसपैठ का पर्दाफाश, एसएसपी नैनीताल की सख्ती से उजागर हुई धोखाधड़ी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment