29.2 C
Dehradun, IN
May 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा किसानों को जान से मारने की धमकी व उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं: जनसंघर्ष मोर्चा

किसानों का रास्ता बंद किए जाने का है मामला

विकासनगर- ग्राम ढकरानी के किसानों के आग्रह पर उनके बीच पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने किसानों का पक्ष जाना किसानों ने बताया कि लगभग 30-35 किसानों की 100 बीघा के लगभग भूमि पर जाने वाला रास्ता स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा बंद कर दिया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी एवं जमीन में गाढ़ देने की बात कही जा रही है |

बैठक में नेगी ने किसनों की भूमि संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |इस मामले में स्टोन क्रेशर स्वामी से बातचीत के रास्ते हल निकालने का काम किया जाएगा और प्रशासन से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी | अगर कोई हल नहीं निकलता है तो फिर इसकी जिम्मेदारी क्रेशर स्वामी की होगी !

नेगी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी भी सूरत में शोषण नहीं होने दिया जाएगा | बैठक में- प्रवीण शर्मा पिन्नी, चौधरी रकम सिंह, इलम सिंह, हुकम सिंह, सलीम खान, हाजी नसीम, सुदेश चौधरी, शमशाद, वीर सिंह, हरपाल, हनीफ, समून, मेहंदी, वहीद हसन, ऋषिपाल,गफूर, हारून, सरवर, समीम, नजीर, अरशद आदि मौजूद थे |

Related posts

“उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’: फर्जी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई”

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित

Nidhi Jain

महिला सशक्तिकरण सप्ताह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किशोरी विकास विकसित के लिए है आवश्यक

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment