19 C
Dehradun, IN
March 28, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“सीएम ने 9.47 लाख लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन डीबीटी से की ट्रांसफर, योजनाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश”

शासकीय आवास पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 9,47,345 पात्र लाभार्थियों को जनवरी माह की पेंशन के रुप में कुल ₹141 करोड़ 66 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। राज्य सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। पेंशन योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार हैं।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे।

Related posts

यूजेविएनएल- ठेकेदार की मिलीभगत सरकार को लगा रही करोड़ों की चपत

Uttarakhand Vidhansabha

नवनियुक्त जिलाधिकारी पौड़ी ने साझा की प्राथमिकताएं, विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का दिया जोर

Uttarakhand Vidhansabha

कश्मीर में जयपुर-मुंबई से ज्यादा गर्मी, घाटी में टूटा 132 साल का रिकॉर्ड

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment