मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को 52 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 30 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 22 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर महोत्सव उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है।ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने, पर्यटन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

पिछले पांच वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार दिया गया है।मुख्यमंत्री ने टिहरी झील रिंग रोड, होम स्टे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की योजनाओं का भी जिक्र किया।

इस दौरान उन्होंने थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा की। साथ ही भवान बाजार की सुरक्षा के लिए 4 करोड़ 72 लाख और पालीगाड से थत्यूड़ बाजार तक बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 273 लाख रुपये की स्वीकृति की जानकारी दी।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
