16.2 C
Dehradun, IN
November 10, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रजत जयंती पर विकास को नई रफ्तार, सीएम धामी ने 9 निकायों को समर्पित किए देवभूमि पार्क

रजत जयंती पर विकास की नई तस्वीर, 9 नगर निकायों को मिले देवभूमि पार्क; 36 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यासमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। खास बात यह रही कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के 9 नगर निकायों में विकसित पार्कों को जनता को समर्पित किया गया।

इसके साथ ही देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की रजत जयंती के अवसर पर सरकार ने राज्य स्थापना की स्मृतियों को विकास कार्यों के रूप में धरातल पर उतारने का संकल्प लिया था। देवभूमि रजत जयंती पार्क इसी सोच का परिणाम हैं। जहां पहले कूड़े के ढेर और झाड़ियां थीं, वहां अब बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए हरे-भरे सार्वजनिक स्थल विकसित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी 108 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण हो रहा है और पुराने कचरे के निस्तारण से 109 एकड़ भूमि उपयोग योग्य बनाई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। वहीं, पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

धामी ने डिजिटल सेवाओं, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण को शहरी विकास की प्राथमिकता बताया। उन्होंने आगामी कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार में डिजिटल स्वच्छता निगरानी व्यवस्था विकसित करने की बात भी कही।

राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम विकास और सुशासन के एजेंडे को मजबूत करने वाला रहा। सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर उत्तराखण्ड में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है।

Related posts

बंगाल में BJP कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, हाल ही में भाजपा में हुए थे शामिल

Uttarakhand Vidhansabha

RSS ही नहीं, इस मुस्लिम संगठन के कार्यक्रमों में भी सरकारी कर्मचारियों के जाने पर था प्रतिबंध, जानें क्या था वो आदेश

Uttarakhand Vidhansabha

हरिद्वार में अमित शाह ने 162 शरणार्थियों को दी भारतीय नागरिकता, सीएम धामी रहे मौजूद

Nidhi Jain

Leave a Comment