16.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने बनबसा में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में किया सहभाग

बनबसा, चम्पावत में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों के विचारों को सुना। इस दौरान प्राप्त सभी सुझावों को आगामी बजट में समाहित करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि बजट जन-आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब बन सके।

बजट किसी राज्य अथवा देश की आय-व्यय का मात्र लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह आने वाले वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप होता है। हमारी सरकार प्रदेश के समेकित, संतुलित एवं सतत विकास के लिए पूर्ण मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर ही विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हम निरंतर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं, ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

Related posts

चार धाम यात्रा 2025 का आगाज: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

Uttarakhand Vidhansabha

नदी नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम अलर्ट 

Uttarakhand Vidhansabha

परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी ये 18 ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्य के छात्रों को होगा फायदा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment