25.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

रुड़की की खानपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर ‘सियासी महासंग्राम’ छिड़ गया है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच की तल्खी अब सोशल मीडिया से निकलकर ‘महापंचायत’ तक पहुँच गई है। हाल ही में एक शादी समारोह में नोट उड़ाने के वीडियो पर मचे बवाल के बाद, अब चैंपियन ने अपने ‘रंग महल’ पर हुंकार भरी है।विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक शादी समारोह के दौरान डांसर पर पैसे लुटाते नज़र आए। इस वीडियो को लेकर मौजूदा विधायक उमेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे देवभूमि की संस्कृति का अपमान बताते हुए सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उमेश कुमार के हमले के बाद चैंपियन ने भी चुप रहना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए उमेश कुमार पर तीखा निशाना साधा है। चैंपियन ने इसे अपने मान-सम्मान की लड़ाई बताते हुए रुड़की के लंढोरा स्थित अपने आवास ‘रंग महल’ पर एक बार फिर महापंचायत बुलाने का आह्वान किया है। ​यह पहली बार नहीं है जब खानपुर के इन दो दिग्गजों के बीच तलवारें खिंची हों। इससे पहले भी साल 2019-20 के दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग ने बड़ा मोड़ लिया था। ​तब चैंपियन के उत्तराखंड विरोधी बयानों और एक वीडियो (हथियारों के साथ डांस) के बाद उमेश कुमार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। चैंपियन ने उमेश कुमार को लंढोरा के नारसन बॉर्डर पर दो-दो हाथ करने (शक्ति प्रदर्शन) की चुनौती दी थी। ​उस वक्त भी ‘रंग महल’ पर भारी भीड़ जुटने का दावा किया गया था। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि प्रशासन को पूरे लंढोरा क्षेत्र में धारा 144 लगानी पड़ी थी और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। वर्तमान में चैंपियन के इस ताज़ा वीडियो ने प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। चैंपियन ने अपने समर्थकों को एकजुट होने का संदेश दिया है, जिसे उमेश कुमार के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति देता है या फिर खानपुर की यह ‘ईगो वॉर’ एक बार फिर सड़कों पर हंगामे का कारण बनेगी

Related posts

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- ‘यह गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’

Nidhi Jain

अंकिता हत्याकांड: वायरल वीडियो पर भाजपा का बड़ा बयान, ‘सबूत मिलने पर सरकार हर जांच को तैयार’

Uttarakhand Vidhansabha

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने रोपवे स्वीकृति हेतु जताया डबल इंजन सरकार का आभार!

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment