17.8 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशदेहरादूनमुख्य समाचारराज्य

जनाबे ग़ालिब मयखाने चले हैं, बहाना है कि समझाने चले हैं!

देहरादून में आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजे जा रहे राशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम देहरादून सविन बंसल ने रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र के एक केंद्रीय गोदाम पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान राशन की गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने वाले राशन की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज भगवानपुर क्षेत्र के गोगामेड़ी चौक स्थित केंद्रीय राशन गोदाम पर अचानक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस गोदाम से उत्तराखंड के कई जिलों और शहरों जैसे हरिद्वार,ऋषिकेश,पौड़ी,देहरादून,लक्सर,मंगलौर और झबरेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों तक खाद्य सामग्री की सप्लाई की जाती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कई पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध पाई गई जबकि कई पैकेटों पर तारीख का कोई स्पष्ट उल्लेख तक नहीं मिला। डीएम ने मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हो रहे वाहनों को भी रुकवाया और अंडों सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने राशन की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है और टीम को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम देहरादून हरगीरी, सूचना अधिकारी इन्द्रेश कोठारी, नायब तहसीलदार जयर्कत रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीएम सविन बंसल ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अचानक हुई इस छापेमारी से गोदाम पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Related posts

संसद में राहुल गांधी की किसानों से मुलाकात, लेकिन क्यों हुआ विवाद?

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तरकाशी में फॉरेस्ट विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार: ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा ढोंगी पीर-फकीरों पर बड़ी कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment