28.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

पौड़ी में गुलदार का आतंक, ग्रामीण को बनाया निवाला; गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को कमरे में किया बंद

जनपद पौड़ी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर शाम गुलदार ने एक और ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिवालु निवासी प्रकाश सिंह (45 वर्ष) को गुलदार ने देर शाम हमला कर मार डाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, बावजूद इसके वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि आदमखोर गुलदार को जल्द से जल्द मार गिराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को भय से राहत मिल सके। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

Related posts

आंध्र प्रदेश में YSRCP के तमतमाए विधायक ने उठाकर पटकी EVM, वीडियो में रिकॉर्ड हुई करतूत

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री की पहल: ITBP के सहयोग से 108 सीमावर्ती गांवों में पहुंचेगी एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं

Nidhi Jain

“मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की, अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश”

Nidhi Jain

Leave a Comment