24.6 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव ने टिहरी को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के दिए निर्देश…

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और इसे लेकर कॉम्प्रेहेंसिव प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (TADA) पूरे क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक एवं सम्पूर्ण कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें टिहरी झील रिंग रोड का निर्माण, आईकोनिक ब्रिज और हरे-भरे पैदल मार्ग शामिल हों। जहां एक ओर एडवेंचर टूरिस्ट के साथ-साथ वेलनेस सेंटर्स हों तो दूसरी ओर ईको पार्क और प्राकृतिक व्यू पॉइन्ट्स भी हों। उन्होंने कहा कि इसमें फेजवाइज़ काम किया जा सकता है, परन्तु योजना एक बार में संपूर्ण रूप से तैयार की जाए।

मुख्य सचिव ने टिहरी पहुंचने के लिए एंड टू एंड कनेक्टिविटी पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि नए रूट्स की सम्भावनाएं भी तलाशी जाएं। उन्होंने साइट स्पेसिफिक कंस्ट्रक्शन पर जोर देते हुए पूरे क्षेत्र में ग्रीन एरिया एवं प्राकृतिक सौन्दर्यता को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने परियोजना में वॉटरड्रोम और वॉटरपोर्ट को भी शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आइकोनिक पुलों का निर्माण एवं डिजाइन सी-प्लेन परियोजना को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने डोबरा चांठी पुल के पास स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इस परियोजना में कार्य करने वाली सभी संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार एवं  अभिषेक रोहिला सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शीतलहर से राहत हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, अलाव, रैन बसेरे, कंबल वितरण एवं राशन आपूर्ति सुनिश्चित

Uttarakhand Vidhansabha

नैनीताल की माल रोड बनी ‘नो हॉर्न ज़ोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर होगा चालान

Nidhi Jain

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे की परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक सम्पन्न

Nidhi Jain

Leave a Comment