27.5 C
Dehradun, IN
August 11, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, मसूरी पुलिस ने नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप का इस्तेमाल टोल टैक्स और पार्किंग में फायदा लेने के लिए कर रहा था। युवक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला, जिसके बाद वाहन सीज कर विधिक कार्रवाई की गई।लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान यूपी-15-DZ-2906 कार के डैशबोर्ड पर पी-कैप और पीछे उपनिरीक्षक की वर्दी देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जांच में चालक विनय सिंह निवासी मेरठ पाया गया, जो नशे में था और कार में तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई कर मौके पर फिल्म हटवाई गई और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए गए।कुल 98 चालान किए गए, जिनमें 67 नो पार्किंग के तहत कोर्ट भेजे गए। ब्लैक फिल्म पर ₹500, खतरनाक ड्राइविंग पर 5 चालानों में ₹5000 जुर्माना किया गया। ड्रिंक एंड ड्राइव में 1 कार और 3 दोपहिया वाहन सीज किए गए तथा अन्य उल्लंघनों में 21 चालानों पर ₹12,500 जुर्माना वसूला गया।पुलिस ने लोगों और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की अपील की।

https://youtube.com/shorts/mgoVuuxDuU8?si=OyL5aNClBfiuTxEM

Related posts

सुशीला तिवारी अस्पताल में उपनल कर्मियों की हड़ताल जारी, समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर अड़े कर्मचारी

Uttarakhand Vidhansabha

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरीश रावत पर कसा तंज….

Uttarakhand Vidhansabha

पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून, क्या NEET के चिटबाजों पर लागू होगा?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment