24.9 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

नई एसडीएम मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार, मानसून तैयारियों और अतिक्रमण पर रहेगा फोकस

हल्द्वानी को नई उपजिलाधिकारी मिल गई हैं। एसडीएम मोनिका ने कार्यभार संभालते ही शहर के विकास और मानसून तैयारियों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने साफ किया कि बरसात के दौरान जलभराव और आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।हल्द्वानी की नई एसडीएम मोनिका ने पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की प्रमुख चुनौतियों पर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान कई क्षेत्रों में नालों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्य कराए जाएंगे इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके वहीं शहर में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी पूर्व की तरह जारी रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाना है।

Related posts

खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के निर्देश दिए…

Nidhi Jain

नेपाल में जिस टेबल-टॉप रनवे हुए विमान हादसा, भारत में भी हैं ऐसे रनवे

Uttarakhand Vidhansabha

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों का खात्मा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment