33.3 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सतपुली-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का किया औचक निरीक्षण, अधूरे काम पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पौड़ी से पैडुल के बीच सतपुली–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण कर सड़कों की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अधिकारियों से पैच रिपेयर कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी प्राप्त की। पूर्व में सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु सभी उपजिलाधिकारियों व अधिशासी अभियंताओं को मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु कुछ स्थानों पर कार्य अधूरा पाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट में बताया गया कि पौड़ी से बुआखाल तक कार्य तो किया गया, पर उससे आगे मरम्मत शुरू नहीं हुई थी। इस पर जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान मरम्मत कार्यों में लापरवाही व अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराज़गी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

चार धाम यात्रा क़ो सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार तैयारीयो में जुटी: सौरभ बहुगुणा 

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ यात्रा के दौरान सतर्कता बरते,जिलाधिकारी की अपील

Uttarakhand Vidhansabha

चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद 20 मार्च से श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment