24 C
Dehradun, IN
July 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कांवड़, कुंभ और चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, आईजी ने उद्योग प्रतिनिधियों संग की समीक्षा बैठक

हरिद्वार में आगामी कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला और चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी राजीव स्वरुप की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में यातायात संचालन और व्यवस्थापन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। आईजी राजीव स्वरुप ने उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए कहा कि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि यात्राओं और मेले के दौरान सुचारु यातायात एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। बैठक में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार श्री महिपाल नेगी जी ने उखाड़ा शम्भू का तंबू!

Uttarakhand Vidhansabha

पुलिस मुझे मरवाना चाहती है…यूपी के बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह का सनसनीखेज आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

निज्जर विवादः कनाडा को भारत से पंगा पड़ रहा भारी ! सर्रे में खालिस्तानियों का जनमत संग्रह फिर फ्लाप

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment