22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

अल्मोड़ा में सीएम धामी का बड़ा संदेश—प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें किसान

अल्मोड़ा में आयोजित “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने पर जोर दे रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “खेत बचाओ अभियान” आज पूरे देश में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से मिट्टी परीक्षण कराने, पानी का संतुलित उपयोग करने और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आग्रह किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मिले आत्मीय स्वागत के लिए जनता का आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

जिन 13 सांसदों की NDA और INDIA दोनों से दूरी, उनका राजनीतिक झुकाव किस तरफ?

Uttarakhand Vidhansabha

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में हरिद्वार में अमित शाह ने ₹1129 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Nidhi Jain

Leave a Comment