28.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कुमायूं परिक्षेत्र को मिली नई कमान, निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी का कार्यभार

भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने आज पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने परिक्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने कहा कि कुमायूँ परिक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाना, जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पुलिस और जनता के मध्य विश्वास एवं संवाद को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष से पहले सचिवालय में यातायात व कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Uttarakhand Vidhansabha

हल्द्वानी में मांस का टुकड़ा मिलने से बवाल, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Uttarakhand Vidhansabha

“4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

Nidhi Jain

Leave a Comment