31.4 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के प्रयासों से ‘ठंडी रोड’ परियोजना को मिली रफ्तार

पौड़ी मुख्यालय में गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय से सर्किट हाउस माल रोड तक के मार्ग को ‘ठंडी रोड’ के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना जल्द धरातल पर उतरने जा रही है। इस परियोजना के लिए शासन से धनराशि प्राप्त हो चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। आने वाले दिनों में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने बताया कि पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण, आकर्षक बेंचों की स्थापना, बेहतर पैदल मार्ग और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। प्रशासन का मानना है कि ठंडी रोड विकसित होने के बाद पौड़ी में पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।स्थानीय निवासी हरेंद्र कुमार ने कहा कि इस सड़क के विकसित होने से युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना पौड़ी के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पहल बनी प्रेरणा, सीएम ने सराहा प्रयास

Nidhi Jain

“CM धामी ने छात्रों को दिया मंत्र- समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास से मिलेगी सफलता”

Nidhi Jain

दमनकारी शासन ने ली थी 13 मासूमों की जान, शहीद दिवस को याद करके ममता ने CPIM पर साधा निशाना

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment