25 C
Dehradun, IN
August 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में “रन फॉर योगा” का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में आयोजित “रन फॉर योगा” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और अनुशासित समाज की आधारशिला बताते हुए युवाओं से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।देहरादून पुलिस लाइन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल दौड़ नहीं, बल्कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, अध्यात्म और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है तथा योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के दौर में योग संतुलित और स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से योग अपनाकर स्वस्थ, नशामुक्त और अनुशासित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नैनीताल जनपद में स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के बीसवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की

Uttarakhand Vidhansabha

“मुख्यमंत्री धामी ने कुरुक्षेत्र में विराट संत सम्मेलन 2027 के कुंभ महोत्सव के लिए साधु-संतों को दिया निमंत्रण”

Uttarakhand Vidhansabha

संसद में राहुल गांधी की किसानों से मुलाकात, लेकिन क्यों हुआ विवाद?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment