28.2 C
Dehradun, IN
June 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का अपने ही गृह क्षेत्र में घेराव!

कर्णप्रयाग हिंसक घटना और पोखरी की बदहाल सड़कों को लेकर यूकेडी ने मोहनखाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का किया घेराव कर्णप्रयाग में सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक घटना तथा पोखरी क्षेत्र की सड़क समस्याओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का मोहनखाल में घेराव कर जवाब मांगा।यूकेडी नेता बीरू सजवाण के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कर्णप्रयाग की घटना और क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया। बीरू सजवाण ने कहा कि कर्णप्रयाग में हुई घटना में स्थानीय लोगों पर हथियारों से हमला हुआ, जिस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, सुरक्षा और सम्मान की मांग कर रही है तथा इन मुद्दों पर सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।यूकेडी का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल केवल पोखरी क्षेत्र की सड़क व्यवस्था और कर्णप्रयाग की घटना के संबंध में अपनी बात रखने गया था। कार्यकर्ताओं के अनुसार बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि “पहले चुनाव लड़ो, जीतो और तब विकास करो।” इस कथित बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय महामंत्री सुबोध बिष्ट, जिला महामंत्री चमोली भारत सिंह कुंवर, जिला मीडिया प्रभारी राजेश्वरी बर्त्वाल, युवा अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मण नेगी, धर्मेंद्र फरस्वाण, गिरीश नेगी, बबिता देवी, सपना देवी, दमयंती देवी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा कर्णप्रयाग घटना से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत में अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम धामी ने किया भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण–2025 का शुभारंभ, मेधावी छात्रों को दिखेगी देश की विकास यात्रा

Uttarakhand Vidhansabha

मेडिकल स्टोर पर दवा देते-देते शख्स को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment