18.7 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

उत्तरकाशी में गूंजी छात्रों की आवाज, कांग्रेस ने दिखाया राहुल गांधी का संवाद

उत्तरकाशी के कोचिंग सेंटर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा कोटा (राजस्थान) में देशभर के युवाओं एवं छात्रों के साथ किए गए संवाद का वीडियो छात्र-छात्राओं को दिखाया गया तथा उनके विचारों से अवगत कराया गया।इस अवसर पर छात्रों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं की चुनौतियों तथा देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए भ्रष्ट तंत्र, अन्याय एवं युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरुद्ध लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया गया।संवाद के दौरान यह भी बताया गया कि राहुल गांधी जी ने अपने संबोधन में बिना किसी राजनीतिक दल की चर्चा किए युवाओं के सपनों, संघर्षों, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसरों तथा देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर खुलकर विचार रखे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को सुनना तथा उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

9वीं क्लास के छात्र को उसके क्लासमेट ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand Vidhansabha

विकास प्राधिकरण ने मांडूवाला क्षेत्र में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया

Uttarakhand Vidhansabha

शीतलहर से राहत हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, अलाव, रैन बसेरे, कंबल वितरण एवं राशन आपूर्ति सुनिश्चित

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment