18.7 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशराज्य

हरेला पर पंतनगर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पौधारोपण कर ‘हरित यज्ञ’ अभियान का किया शुभारंभ

हरेला पर्व पर पंतनगर के गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह ने शिरकत की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कर ‘हरित यज्ञ’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय का यह विशेष अभियान 16 से 31 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करेंगे।इस दौरान राज्यपाल ने धरती माता को समर्पित श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि धरती माता निस्वार्थ भाव से हमें जीवन, अन्न, जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती हैं। उनके त्याग और समर्पण की भावना से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है और धरती माता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान एवं प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पौधों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है।

Related posts

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की

Uttarakhand Vidhansabha

सीटें हुईं कम फिर भी तेवर बरकरार, इमरजेंसी पर निंदा प्रस्ताव लाकर सरकार ने विपक्ष को चौंकाया

Uttarakhand Vidhansabha

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष ने उठाए सवाल,यूपीएस कर्मचारियों के साथ धोखा क्यों

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment