18.5 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

एक साल बाद भी नहीं बना पुल, बरसात में कई गांवों का टूटा संपर्क; ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गडूल ग्राम सभा की शीला चौकी झाद गांव अमगड खाल पर पिछले एक साल से पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। बरसात शुरू होते ही यहां कई गांवों का बाजार से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। पुल न होने की वजह से स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए शहर के नजदीक कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। वहीं मरीजों को नदी में पानी आने के कारण स्वास्थ्य जांच के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या को लेकर आज आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह शीला चौकी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पूरी तरह विफल है। एक साल बीत जाने के बाद भी अमगड खाल पर पुल नहीं बन पाया। बरसात में यहां के लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। कांग्रेस पूरी तरह जनता के साथ खड़ी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि पुल का निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए, वरना कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र रावत ने कहा कि यहां के बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। बरसात में नदी पार करना जान जोखिम में डालने जैसा है। जबकि कई बार वह इस मुद्दे को उठा चुके हैं। अगर शीघ्र पुल नहीं बना तो आने वाले चुनाव में ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आगामी चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे।

Related posts

NEET पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया नौकरी से हो सकता है बर्खास्त, दो महीने से नहीं पहुंचा कॉलेज

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड में पर्यटकों को हेली सेवा उपलब्ध लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही

Uttarakhand Vidhansabha

जहरीली शराब के कारोबारियों का DMK सरकार से डॉयरेक्ट कनेक्शन… BJP का स्टालिन सरकार पर हमला

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment