24.2 C
Dehradun, IN
September 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कांवड़ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लाखों शिवभक्तों की आस्था से जुड़े इस महापर्व में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही गंगा घाटों, कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

सीएम धामी को सुपर शाबासी, पल-पल झलका विश्वास

Uttarakhand Vidhansabha

नई एसडीएम मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार, मानसून तैयारियों और अतिक्रमण पर रहेगा फोकस

Nidhi Jain

नेपाल में जिस टेबल-टॉप रनवे हुए विमान हादसा, भारत में भी हैं ऐसे रनवे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment