24.1 C
Dehradun, IN
July 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

दिल्ली में युवाओं का प्रदर्शन, उत्तराखण्ड के लालकुआँ में कैबिनेट मंत्री ने किया युवा जनसंवाद

एक ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं का प्रदर्शन लगातार जारी है, वही दूसरी ओर उत्तराखण्ड के लालकुआँ में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवाओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालकुआँ के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा सरकारी योजनाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उधर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवा अपनी मांगों को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की अपील कर रहे हैं। इस बीच एक तरफ राजधानी में विरोध-प्रदर्शन का माहौल है तो दूसरी ओर उत्तराखण्ड में भाजयुमो के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री युवाओं से संवाद के माध्यम से उनकी अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहे है।

इस तरह युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देश के दो अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं एक ओर आंदोलन तो दूसरी ओर जनसंवाद।

Related posts

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Uttarakhand Vidhansabha

रुद्रप्रयाग में भीषण पेयजल संकट गहराया

Uttarakhand Vidhansabha

धमाका: धामी कैबिनेट के 19 बड़े फैसले! उपनल कर्मचारियों और गन्ना किसानों की हुई ‘बल्ले-बल्ले’!

Nidhi Jain

Leave a Comment