17.8 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

देवभूमि से PM मोदी का खास रिश्ता, जन्मदिन पर जानिए उत्तराखंड से जुड़े उनके प्रमुख विकास कार्य

देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता आस्था और आत्मीयता से जुड़ा रहा है। बाबा केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक, प्रधानमंत्री कई मौकों पर चारधाम और उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख कर चुके हैं। आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। उत्तराखंड को लेकर उनके कार्यकाल में चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ धाम के विकास जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट आगे बढ़े। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी, तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल स्कैन परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related posts

आजाद हिंद फौज सेनानी गांव में आज भी नहीं पहुंची सड़क….

Uttarakhand Vidhansabha

नैनीताल में तिब्बती समुदाय ने मनाया लोसर, विश्व शांति की कामना के साथ तीन दिवसीय उत्सव संपन्न

Nidhi Jain

बड़ी खबर: भालू ने फिर किया एक महिला पर हमला, घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment