19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

नैनीताल में तिब्बती समुदाय ने मनाया लोसर, विश्व शांति की कामना के साथ तीन दिवसीय उत्सव संपन्न

तिब्बती समुदाय विश्वभर में अपने नये साल यानी लोसर का जश्न मना रहा है। नैनीताल में भी तिब्बती समुदाय ने सुख निवास स्थिति बौद्ध मठ में लोसर का जश्न मनाया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने मठ में पूजा अर्चना की। तीन दिन तक चले लोसर के जश्न में लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। तिब्बती समुदाय ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति और दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की। लोसर के मौके पर तिब्बती समुदाय की महिलाओं और पुरूषों ने पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाये।  आपको बता दें कि आज ही के दिन तिब्बती समुदाय द्वारा रंग बिरंगे झंडे लगाए जाते हैं जो 5 रंग के होते है। हरा जो हरियाली का लाल अग्नी सफेद जो शांति का नीला जो जल का और पीला जमीन का प्रतीक होते हैं इन झंडों में मंत्र लिखे होते हैं और माना जाता है की हवा के बहाव से जितनी बार यह झंडे हवा में लहराते हैं उतनी ही ज्यादा विश्व में शांति आएगी। लोसर का जस्ट 3 दिन तक मनाया जाता है। जिसमें सामूहिक पूजा की जाती है विश्व और नगर की शांति के लिए नगर में देवी आपदा ना आये तिब्बतियों में लोसर का उत्साह देखा जाता है तिब्बती समुदाय के लोग लोसर को नए साल के रूप में मानते है। महिलाएं व बच्चों पर खासा उत्साह देखने को मिलता है महिलाएं अपने घरों दुल्हन की तरह को सजाते हैं।

Related posts

सीएम धामी ने सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा—‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रहा देश

Uttarakhand Vidhansabha

श्री आनंद बर्धन होंगे उत्तराखंड के नये मुख्य सचिव!

Uttarakhand Vidhansabha

बेडरूम में गैर मर्द संग रंगरेलियां मना रही थी बीवी, तभी हुई पति की एंट्री, फिर हो गया खूनी खेल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment