25.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पुराना कबाड़खाना में दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू

भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से बेकरी में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कबाड़खाना इलाके में मजहर की दोमंजिला बिल्डिंग में बैकरी है। सुबह लगभग पांच बजे बेकरी के सामने से गुजर रहे लोगों ने शेड और खंभे के पास धुआं उठते देखा। तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। इसके बाद पांच दमकलें मौके पर पहुंचीं। सुबह आठ-सवा आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Related posts

गुना में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, छुड़ा ले गए दो साथी, पुलिसकर्मियों ने खुद को कमरे में किया बंद

Uttarakhand Vidhansabha

दो युवकों ने जेल के बाहर आराम से टहलते हुए बनाई रील…सुरक्षा पर उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा, लोग बजा रहे थे तालियां

Uttarakhand Vidhansabha