21.4 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मतगणना की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कैमरे से हो रही निगरानी

जबलपुर। लोकसभा चुनाव में सभी चरण के मतदान हो गए हैं और अब मंगलवार को मतों की गिनती होना है। इसकी तैयारी में जबलपुर प्रशासन और पुलिस जुट गई है। सुबह आठ बजों से मतों की गिनती होगी। जबलपुर में लगभग 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती होगी।

रविवार से ही कृषि विवि परिसर में आने-जाने वालों की जांच शुरू

 

प्रशासन की तैयारी है कि वह दोपहर 12 से एक बजे की बीच गिनती पूरी कर दें, हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अधिकृत परिणाम आने की संभावना है। इधर मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है, वहीं रविवार से ही कृषि विवि परिसर में आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी गई है।

 

नियत स्थल पर मोबाईल एवं धूम्रपान का उपयोग वर्जित

 

मतगणना के लिए नियत स्थल पर मोबाईल एवं धूम्रपान का उपयोग वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल का उपयोग करने वाले एवं धूम्रपान करने वालों को बाहर कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों एवं शासकीय गणना कार्य के लिए नियुक्त शासकीय सेवक गणना स्थल पर मोबाइल, केलकुलेटर, किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, खाने-पीने की सामग्री आदि लेकर नहीं जा सकेंगे।

केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने दिया जाएगा

 

मतगणना अभिकर्ताओं को केवल एक पेन एवं दो कागज ही ले जाने दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी- कर्मचारी, अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर मोबाईल, धूम्रपान संबंधी वस्तुएं जैसे जर्दा, पान, सुपारी, पाउच, बीड़ी, सिगरेट आदि साथ ले जाना व इसका उपयोग करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

 

केंद्र पर पता चलेगा कहां की करनी है गणना

 

मतगणना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतगणना के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को मतगणना स्थल पहुंचने पर ही यह बताया जाएगा कि उन्हें किस टेबल पर मतों की गणना करनी है। मतगणना कार्य से संबद्ध सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। आयोग के निर्देश के मुताबिक मतगणना के दिन मतगणना अधिकारियों को मतगणना केंद्र पर सुबह छह बजे पहुंचना होगा। गोपनीयता की दृष्टि से इन अधिकारियों को मतगणना टेबिल नंबर की जानकारी पहले से नहीं दी जाएगी।

 

जिले के प्रशिक्षित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रेक्षकों को सौंपेंगे

 

चुनाव आयोग के प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना के लिए सुबह 5 बजे एक स्थान पर तीसरे और अंतिम चरण के रेण्डमाईजेशन के लिए एकत्रित होंगे। इसी समय जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना के लिए जिले के प्रशिक्षित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रेक्षकों को सौंपेंगे।

Related posts

मप्र का बजट: वोटबैंक को साधने की बजाय ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर किया जाए अमल

Uttarakhand Vidhansabha

मजदूरों से भरी बोलेरो खड़े डंपर से भिड़ी, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 10 घायल

Uttarakhand Vidhansabha

ऑनलाइन गेम के खतरनाक टास्क से गई अंजलि की जान? 14वीं मंजिल से मारी थी छलांग

Uttarakhand Vidhansabha