23.5 C
Dehradun, IN
October 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

BJP विधायक के चचेरे भाई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर खुद को मारी गोली, बीमारी के चलते डिप्रेशन में थे

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के 75 वर्षीय चचेरे भाई ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अशोक सिंह राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर का चचेरे भाई थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में जवाहर कॉलोनी में अपने घर पर अशोक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अशोक भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आशीष प्रताप सिंह के पिता हैं। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक के परिवार ने आत्महत्या के बारे में सूचित किया और बताया कि वह अवसाद से पीड़ित थे और उनका उपचार कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Related posts

इमरती देवी ने की जीतू पटवारी की जल्द गिरफ्तारी की मांग, बोली- पहले जूता मारो, फिर माफी मांगों, ऐसा नहीं होता

Uttarakhand Vidhansabha

पन्ना में ईट से भरी ट्रैक्टर – ट्राली बेकाबू होकर पलटी, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर में महिला की बोरी में बंद मिली लाश ,मचा हड़कंप…

Uttarakhand Vidhansabha