25.4 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर: हाल-ए-अस्पताल! संक्रमण के साए में मरीज, यहां टीबी रोगी भी सामान्य वार्ड में भर्ती

जहां एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का दावा करती है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के बुरहानपुर का जिला अस्पताल मूलभूत सुविधाओं की भी पूर्ति नहीं कर पा रहा है. डॅाक्टर से लेकर एंबुलेंस तक की कमी के कारण लोग प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर होते जा रहे हैं. बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कई बार तो इलाज के लिए इंदौर के प्राइवेट अस्पाताल में जाना पड़ता या फिर महाराष्ट्र के जलगांव जाकर मरीजों को अपना इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है. कई बार मरीज को लाने और ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो जाती है. जिला अस्पताल का आलाम ऐसा है कि ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने वाले डॉक्टर तक अस्पताल में नहीं हैं.

टीबी मरीजों के लिए अलग से वार्ड नहीं

अस्पताल में टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भी कोई अलग से वार्ड नहीं है. एक ही बिल्डिंग में सभी तरह की बीमारियों का इलाज होता है. बुखार, जुखाम जैसी आम बीमारी से लेकर टीबी जैसी संक्रामक बीमारी का इलाज एक ही बिल्डिंग में चल रहा है, जिसके चलते आम बीमरी के लिए आने वाले लोगों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है.

हर महीने 50 से 60 टीबी मरीजों का इलाज

हर महीने करीब 50 से 60 टीबी संक्रमण मरीज बुरहानपुर जिला अस्पताल में आते हैं, लेकिन फिर भी टीबी मरीजों के लिए अस्पताल में कोई भी अलग से वार्ड नहीं है. लोगों का कहना है कि बुरहानपुर जिला अस्पताल की हालात बेहद बदहाल है. समाजसेवी अकिल आजाद बताते हैं कि इतने बड़े अस्पताल में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है और न ही सभी चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध हैं.

अकिल आजाद ने कहा कि कई बार मौसमी बीमारी के कारण मरीजों का इलाज फर्श पर लिटाकर किए जाते हुए देखा जा सकता है. अस्पताल की शिकायत कई जिला प्रशासन को लिखित में दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

CMO राजेश सिसोदिया ने दी सफाई

वहीं CMO राजेश सिसोदिया ने बताया कि कई बार हमने और जिले के कलेक्टर ने भी शासन को पत्र के माध्यम से समस्या की जानकारी से अवगत कराया है, क्योंकि अभी-अभी लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता समाप्त हुई है. निश्चित तौर पर जल्द ही जिला अस्पताल में चाहे वह स्पेशलिस्ट डॉक्टर की बात हो या फिर अन्य सुविधाओं की बात हो, सभी चीजें मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी.

Related posts

सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, ट्रेन की सीट पर की पेशाब, महिला पर गिरी

Uttarakhand Vidhansabha

मुर्गा बकरा खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha