23.8 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शाजापुर में चोरी करने के बाद मंदिर में ही सो गया चोर, सुबह श्रद्धालुओं ने हाथ – पैर बांधे, पुलिस को दी सूचना

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक युवक मंदिर में चोरी करने पहुंचा था और यहां पर चोरी करने के बाद मंदिर में ही सो गया। जब सुबह श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उनको चोर मंदिर में सोता हुआ मिला, श्रद्धालुओं ने चोर को पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांध दिए इसके बाद पुजारी और श्रद्धालुओं ने मिलकर पुलिस को सूचना दी, पुलिस चोर को थाने लाई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना लालबाई – फूलबाई माता मंदिर की है। मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बाकी के चोर तो भाग गए, लेकिन एक युवक वहीं पर सो गया। सुबह मंदिर में लोग पहुंचे तो युवक मंदिर में सोता हुआ मिला लोगों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि वह बंगाल का रहने वाला है और अपने दो साथियों के साथ मंदिर में चोरी करने के लिए आया था, उसके साथी चले गए और वह यहां पर सो गया था।

Related posts

टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक काटकर निकाले शव..

Uttarakhand Vidhansabha

जबलपुर के गढ़ा बाजार में सांड दुकान में घुसा, दो घायल; दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचा हाका दल

Uttarakhand Vidhansabha

अशोकनगर में मंदिर के महंत को सोते समय सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha