28.2 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव, ग्रामीण बोले- हत्या हुई

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।

स्वजन पहुंचे तो लटके मिले शव

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जब स्वजन उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह का कहना है कि यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता है, यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।

Related posts

युवती ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए रखा शादी का प्रस्‍ताव… कस्‍टम का बहाना कर ढाई लाख रुपये ठग लिए

Uttarakhand Vidhansabha

भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र- महाकाल मंदिर में अवैध वसूली से सरकार की हो रही बदनामी

Uttarakhand Vidhansabha

ट्रेन के अंदर टुकडों में बरामद हुआ था महिला का शव, पुलिस को बंद मिले CCTV

Uttarakhand Vidhansabha