18.2 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जबलपुर में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में महिला और उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई, घटना चुहिया गांव के पास की है। पिकअप वाहन में मिर्च भरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है। मौके से पिकअप वाहन का ड्राइवर भाग गया।

आपको बता दें की महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर बोरीपार गांव अपने भाई के दोस्त के साथ लौट रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है, नीतू रजक नाम की महिला अपने भाई के दोस्त शहाबुद्दीन के साथ अपनी बच्ची कृतिका को अस्पताल में दिखाकर गांव लौट रही थी।

Related posts

खंडवा के थापना में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, इंदौर हाईवे पर देशगांव तक भारी वाहन प्रतिबंधित

Uttarakhand Vidhansabha

पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के शहरों से बुलाईं दमकलें

Uttarakhand Vidhansabha

युगपुरुष आश्रम में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Uttarakhand Vidhansabha