23.2 C
Dehradun, IN
September 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

युगपुरुष आश्रम में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया, कांग्रेस का आरोप है की युगपुरुष धाम आश्रम में हुई घटना को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।

अब तक पुलिस और प्रशासन ने बच्चों की मौत के मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है और ना ही आश्रम संचालकों की गिरफ्तारी की गई है।कांग्रेस का आरोप है की इस आश्रम के संचालक के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ है।

इसी के चलते अधिकारी इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आगे भी विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है।

Related posts

सागर में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट गया था युवक नहाते समय डूबा, हुई मौत

Uttarakhand Vidhansabha

दमोह की व्‍यारमा नदी में मगरमच्छ का आतंक, एक बच्चे को पानी में खींच ले गया… युवक का पैर काटा

Uttarakhand Vidhansabha

बालाघाट में महिला दर्पण में देख रही थी खुद को, निकल आया जहरीला सांप

Uttarakhand Vidhansabha