34.8 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को उत्तर प्रदेश से मिली जान से मारने की धमकी

देवास। देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सांसद को धमकी देने के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को फोन पर धमकी उत्तर प्रदेश के कानपुर से किसी व्यक्ति ने दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि धमकी देने को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार फिलहाल इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है। हालांकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी भी सामने आई है कि प्रदेश सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उल्लेखनीय है कि सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के चलते पहचाने जाते हैं। इस संबंध में फिलहाल सांसद सोलंकी से चर्चा नहीं हो पाई है।

Related posts

खराब स्ट्रीट लाइटों पर फूटा गुस्सा, स्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षद का धरना

Uttarakhand Vidhansabha

दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें’, कोई इंस्टीट्यूट नहीं जनाब, ये शराब का ठेका है!

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल की नगरी उज्जैन में जमीन खरीदने के क्या हैं नियम? जानें कैसे बन रही प्रापर्टी हब

Uttarakhand Vidhansabha