28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मंडला के ग्राम देवहार बम्हनी में फैला डायरिया, उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत से हड़कंप

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम देवहार बम्हनी में डायरिया की चपेट में लगभग 18 लोग आ गए हैं। उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीणों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी की सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी तो उन्होंने तत्काल सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सूचना दी।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि घुघरी में पदस्थ बीएमओ उपलब्ध रहते नहीं और न ही फोन रिसीव करते हैं। वर्तमान में देवहार बम्हनी के ग्रामीण जो उल्टी दस्त से ग्रासित हैं वह घरेलू उपचार के भरोसे जिंदा हैं। जबकि उक्त बीमारी से दो लोगों की मौत भी हो गई है।

 फिर भी स्वास्थ्य विभाग का अमला इस मामले को गंभीरता को नहीं ले रहा है। बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्णरूप से चौपट हो चुकी है, जिले में पदस्थ चिकित्सक मनमर्जी के मालिक हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभी जगह चिकित्सकों की अनुपस्थिति देखी जा सकती है। समय पर कोई भी चिकित्सक मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहता।

Related posts

इंदौर में बीजेपी नेता को गोलियों से भूना, समर्थकों ने काटा बवाल, आरोपियों के घर में की तोड़फोड़

Uttarakhand Vidhansabha

क्‍या आप जानते हैं नौतपा के फायदे, नहीं तो पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand Vidhansabha

मंडप में बहन की शादी हो रही थी, बाहर कमर और पैर में चाकू मारकर भाई की हत्‍या

Uttarakhand Vidhansabha