19.9 C
Dehradun, IN
September 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

भोपाल के करोंद में मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, सैकड़ों मोबाइल जलकर राख..

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में करोंद चौराहा पर एक मोबाइल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग में सैकड़ों नए और पुराने मोबाइल जलकर राख हो गए हैं। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, गनीमत रही पास की दुकान जलने से बच गईं हैं। यह घटना देर रात 2:30 बजे की है। आग की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी मोबाइल की शॉप में लगी आग की लपटें 10 से 15 फीट तक ऊंची उठ रहीं थीं। लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

आसपास बनी दुकान आग की चपेट में आने से बच गईं…

आसपास बनी दुकानें आग की चपेट में नहीं आ सकी बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। लेकिन आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है और सैकड़ों मोबाइल जल गए हैं। दमकल के साथ आसपास के लोग भी आग पर काबू पाने के लिए जुट गए थे और जैसे ही आसपास के लोगों ने मोबाइल की दुकान में आग को लगता हुआ देखा तत्काल दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई।

Related posts

प्रशासन की टीम पर पथराव करने व जाम लगाने वाले 100 पर FIR दर्ज, अतिक्रमण से जुड़ा है मामला

Uttarakhand Vidhansabha

शहडोल रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पलटे, कोयला लेकर राजस्थान जा रही थी

Uttarakhand Vidhansabha

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha