21.9 C
Dehradun, IN
March 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन सतर्क

सूचना साझा करने हेतु जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वर्तमान में इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत विभिन्न अरबीय युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।सरकार द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीँ जनपद रुद्रप्रयाग के किसी भी विकासखंड,तहसील अथवा ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार,व्यवसाय,शिक्षा या अन्य किसी उद्देश्य से प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहा है अथवा किसी प्रकार की समस्या में फंसा हुआ है,तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना आवश्यक है,ताकि ऐसे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा सके। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य या परिचित व्यक्ति इन देशों में फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण सहित निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्तमान में इजराइल, ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए वहां निवास कर रहे उत्तराखंड के नागरिकों विशेषकर जनपद रुद्रप्रयाग के निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनपद के किसी व्यक्ति के परिजन इन देशों में रह रहे है और उनके संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी देनी हो या कुशलक्षेम जाननी हो, तो वे इसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के आपदा कंट्रोल रूम एवं जिला प्रशासन के जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर लोग अपने परिजनों से संबंधित सूचना उपलब्ध करा सकते हैं तथा यदि किसी के परिजन युद्ध से प्रभावित देशों में फंसे हुए है तो उसकी जानकारी भी प्रशासन को दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग की पूरी टीम इस संबंध में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।

संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर:-

1.जिला आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग

मो0: 8958757335

दूरभाष: 01364-233727

2.जिला नियंत्रण कक्ष,रुद्रप्रयाग

मो0: 7579257572

3.निरीक्षक LIU, रुद्रप्रयाग

मो0: 9412939886

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस संबंध में प्राप्त किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी लिस्ट

Uttarakhand Vidhansabha

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी का शैक्षिक समर्थन, “दीदी की पाठशाला” में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment