22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

विकासनगर में खबर का बड़ा असर, ढकरानी और ढालीपुर में खनन विभाग का छापा!

विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अवैध खनन के वीडियो का आज बड़ा असर देखने को मिला है।  खबर दिखाए जाने के बाद जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में टीम ने ढकरानी और ढालीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में लिप्त कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 खनन पट्टों पर भी गाज गिरी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन के सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल पछवादून क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से यमुना का सीना छलनी किए जाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आज खनन विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए ढकरानी से 3 और ढालीपुर से 5, यानी कुल 8 ट्रैक्टरों को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज किया है। इतना ही नहीं, भारी अनियमितताओं के चलते मौके पर संचालित 3 खनन पट्टों को भी विभाग ने तुरंत सीज कर दिया है। आज की यह बड़ी कार्रवाई इस बात को भी पुख्ता करती है कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन का खेल चल रहा था। प्रशासन द्वारा पट्टों को सीज किया जाना सीधे तौर पर यह साबित करता है कि शिकायतें महज अफवाह नहीं थीं, बल्कि धरातल पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। ​जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के मुताबिक, अब ढकरानी क्षेत्र में उन स्टोन क्रशरों पर भी टीम का रडार है जो नियम विरुद्ध चल रहे हैं। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गठित टीम जल्द ही इन स्टोन क्रशरों पर भी बड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

Related posts

बीजेपी जीती तो आदिवासियों की लूटी हुई जमीन वापस दिलाएंगे, रांची में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र

Uttarakhand Vidhansabha

पत्रकारिता आज भी जिंदा है, चुनौतियों के बीच निभा रही लोकतंत्र की जिम्मेदारी : हरक सिंह रावत

Nidhi Jain

NEET UG रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, 12वीं में फेल छात्रा को मिले 705 नंबर, कई केंद्रों के आए चौंकाने वाले नतीजे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment