15.7 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

पॉश कॉलोनी में घुसे सशस्‍त्र बदमाश, 18 गार्ड तैनात होने के बाद भी हो गई वारदात

इंदौर। शहर की सबसे पाश काॅलोनी में चोरी की वारदात हो गई। काॅलोनी में सशस्त्र बदमाशों ने बड़े ठेकेदार के बंगल को निशाना बनाया और घुस गए। बदमाश करीब एक घंटे तक काॅलोनी में ही रहे और आसानी से फरार भी हो गए। इस काॅलोनी में बड़े पुलिस अधिकारियों के बंगले भी हैं।

घटना तेजाजीनगर थाना अंतर्गत आने वाली ओएस्टर ग्रीन माउंट काॅलोनी की मंगलवार रात की है। रात करीब दो बदमाश ठेकेदार राजेंद्र पुंद्रे के मकान में घुस गए थे। दोनों बदमाशों के हाथ में फालिया भी था।

आरोपितों ने पूरे घर की तलाशी ली और बाहर निकल आए। इस दौरान पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। जागने पर अनहोनी भी हो सकती थी।

बदमाशों ने पुंद्रे के घर में चोरी करने के बाद कुछ अन्य घरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया था। बताते हैं चोर करीब एक घंटे तक काॅलोनी में ही रहे ।

इस काॅलोनी को शहर की सबसे पॉश और महंगी काॅलोनियों में गिना जाता है। चारों ओर से कवर्ड इस काॅलोनी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और 18 गार्ड तैनात हैं।

बुधवार को जैसे ही अफसरों को घटना की जानकारी मिली वे दिनभर छानबीन में जुटे रहे। टीआइ देवेंद्र मरकाम बल लेकर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज निकाले।

बदमाश खेतों के रास्ते से दीवार कूद कर घुसे थे। उनके हाथ में फालिया भी नजर आ रहा है। टीआई के मुताबिक घर से सामान नहीं गया है। इस घटना से रहवासी सहमे हुए हैं। गौरतलब है कि काॅलोनी में डीएसपी राजेश चौहान, दिनेश चौहान और सीएसपी राकेश मोदी सहित अन्य पुलिस अफसरों के बंगले हैं।

प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से लाखों नकदी और आभूषण चोरी

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भी चोरों ने प्राॅपर्टी ब्रोकर के घर को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये नकद सहित सोना-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।

घटना बद्रीबाग काॅलोनी निवासी इमरान शाह के घर में हुई है। इमरान का प्रापर्टी व्यवसाय है।उन्होंने पुलिस को बताया कि इमरान 26 मई को परिवार सहित शादी में गए थे। चोर 2 लाख रुपये नकद, डेढ़ किलो चांदी और सोने के आभूषण चुरा कर ले गए।

Related posts

कटनी में नई दंड संहिता लागू होने के बाद न्यायालय ने चालान के बाद एक दिन में सुनाया फैसला

Uttarakhand Vidhansabha

सीएम के नामांकन रैली में शामिल होने के ठीक पहले हर्रई में चली गोली, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha

शादीशुदा महिला प्रेमी संग हुई फरार, बस स्टैंड पर ढूंढते नजर आए ससुराल वाले, पति ने SP से लगाई गुहार

Uttarakhand Vidhansabha