27.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, सड़क स्वीकृतियों पर जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव – चोपड़ा – कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल – जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष  चैन सिंह महर, विजय बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेश कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी श्री जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा आदि मौजूद रहे।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार में स्वीकृति मिलने पर स्थानीय विधायक ऋतू खंडूरी भूषण ने प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ₹147 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ा कार्यक्रम

Nidhi Jain

अंकिता भंडारी हत्याकांड में साकारात्मक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया सम्मानित

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment