19.3 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक, कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत ₹5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत ₹3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीलकंठ महादेव में भूमि का जियोटेक्निकल सर्वे भी अनिवार्य रूप से कराए जाने की बात भी कही।  उन्होंने पेयजल विभाग के 4 प्रस्तावों (3 पेयजल परियोजनाओं – ₹2438.32 लाख लागत की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना, ₹3986.24 लाख लागत की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना एवं ₹2578.52 लाख लागत की ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना) और लालकुआं नगर पंचायत सीवर लाइन परियोजना (लागत ₹37.95 लाख) को भी संस्तुति प्रदान की। उन्होंने ग्रेविटी आधारित पेयजल परियोजनाओं में मीटर लगाए जाने के भी निर्देश दिए।  समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग की काठगोदाम बाईपास मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत 3.5 किलोमीटर मार्ग एवं इसमें 75 मीटर स्पान का सेतु निर्माण (लागत ₹1177.93 लाख) को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस अवसर पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप जावलकर एवं रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा

Uttarakhand Vidhansabha

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का पहला GeN-Z डाकघर शुरू किया गया….

Uttarakhand Vidhansabha

पर्यटन को नए पंख : बाणासूर के बाद अब डांडा–ककनई में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण प्रारम्भ

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment