18.7 C
Dehradun, IN
April 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
देश

लव जिहाद पर ताउम्र जेल… योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया विधेयक

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव के नतीजे इस बार बीजेपी के लिए यूपी में अच्छे नहीं रहे. फिर भी सीएम योगी अपने हिंदुत्व के एजेंडे पर कायम हैं. कांवड़ यात्रा में नेम प्लेट लगवाने के फैसले पर विवाद अब भी जारी है. वैसे सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. अब योगी सरकार ने लव जिहाद पर नजर टेढ़ी कर दी है.यूपी में अवैध धर्मांतरण पर सरकार ने और कड़ी सजा करने का फैसला किया है. इन अपराधों में पहली बार आजीवन कारावास तक की सजा दिए जाने का प्रस्ताव है. योगी सरकार ने विधानसभा में यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन […]...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, जन्मदिन पर हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार शाम एक बड़ी घटना घटी. बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में एक तीन साल की मासूम बच्ची अपने जन्मदिन के दिन 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. बच्ची के बोरवेल में गिरने से गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. तीन JCB मशीन लगाकर बोरवेल के पास ही एक गड्ढा खोदा जा रहा है. मौके पर सिंगरौली कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर […]...
देश

पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया 12 साल का बेटा, आखिर में जो हुआ रुला देगा आपको

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल के एक लड़के की बहादुरी का किस्सा सनकर आप सभी अपने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे. इसकी वजह यह है कि महज बारह साल के लड़के ने अपने पिता को बचाने के लिए मगरमच्छ के मुंह में हाथ डाल दिया. हालांकि वह अपने पिता को बचा नहीं सका और मगरमच्छ उसके पिता को खींच ले गया. फिलहाल रेस्क्यू टीम उसके पिता को तलाशने की कोशिश कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा ब्लॉक के जिपलोट के सत्यदासपुर ग्राम पंचायत का है. सुंदरबन में 45 साल का अब्बासुद्दीन शेख […]...
देश

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को BJP प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है… कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने सोमवार को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी उपराज्यपाल को यहां प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है. भरत सिंह सोलंकी ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के एलजी को ज्यादा ताकत देने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन अधिनियम के बाद राजनेता नगर निगम की ताकत बन जाएंगे. इसके साथ ही सोलंकी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद बढ़ने से बीजेपी को चुनाव टालने […]...
देश

पश्चिम बंगाल में BJP को कब मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष? 3 बड़े चेहरे रेस में, अंदरुनी विवाद बरकरार

Uttarakhand Vidhansabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) से मुलाकात कर राज्य की सत्ता में जल्द ही आने की बात कही. लेकिन प्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अंदरुनी लड़ाई लगातार बनी हुई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा, ये सवाल वहां पर बीजेपी की आपसी जंग की वजह से लगातार उलझा हुआ है. दरअसल, मौजूदा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कार्यकाल खत्म हो चुका है और वो केंद्र सरकार में मंत्री भी बन गए हैं. ऐसे में उनकी जगह प्रदेश ईकाई […]...
दिल्ली/NCR

BJP और LG की कोशिश है कि दिल्ली वालों की जिंदगी नर्क बना दो… कोचिंग सेंटर हादसे पर बोले संजय सिंह

Uttarakhand Vidhansabha
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कल से पूरी दिल्ली अलग-अलग राजनीति दल और तमाम मीडिया के लोग राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर की घटना पर चर्चा कर चिंता जता रहे हैं. ये घटना निश्चित रूप से दर्दनाक है. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी आत्मा को शांति और […]...
देश

जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत; मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में बड़ी घटना सामने आई. सोमवार को सोपोर इलाके में हुए एक ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट में मरने वाले में दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आतंकी घटना है या फिर कोई हादसा. घटना सोपोर इलाके के शेर कॉलोनी में हुई. सोमवार को एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था. तभी अचानक से ब्लास्ट […]...
उत्तरप्रदेश

डायरिया की चपेट में आया नाती, जान बचाने के लिए दादी ने खेत तक रख दिया गिरवी; फिर भी नहीं बचा मासूम

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से मौत की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं. बीते दिनों संक्रामक बीमारी से ग्रसित 12 साल के नाती के लिए एक दादी ने अपनी जमीन तक को गिरवी रख दिया था. लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद नाती को दादी बचा नहीं पाई. जिले में बारिश के बाद गंदगी से संक्रामक बीमारियों ने ग्रामीण वासियों को घेर लिया है. उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार और जुकाम जैसी तमाम बीमारियों से हर घर में लगभग एक व्यक्ति बीमार है. ऐसे में सिकंदरपुर क्षेत्र और ढंगरा गांव में कई बच्चों की […]...
बिहार

बिहार : वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ऑटो से टकराया, सड़क पर बिछी लाशें; 5 की मौत

Uttarakhand Vidhansabha
बिहार के वैशाली में एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक हाजीपुर के प्रसिद्ध बूढ़ी मैया मंदिर से पूजा अर्चना करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा लालगंज मानिकपुर रोड पर वैशाली थाना क्षेत्र […]...
दिल्ली/NCR

विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि IAS कोचिंग सील, बेसमेंट में चल रही थीं क्लासेज, MCD का बड़ा एक्शन

Uttarakhand Vidhansabha
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद एमसीडी एक्शन मोड में आ गया है. हादसे के बाद एमसीडी कमिश्नर ने दो टूक कहा था कि जहां-जहां अवैध बेसमेंट हैं, उनका सर्वे करके कार्रवाई करेंगे. तमाम कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई हुई है. इसी कड़ी में नेहरू विहार के वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहे विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है. दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर के साथ ही दिल्ली नगर निगम ने कुछ और कोचिंग सेंटर्स पर भी कार्रवाई की है. ये सभी सेंटर बेसमेंट में चल रहे थे. इनको दिल्ली […]...