इंदौर जिला प्रशासन भी दिल्ली की घटना के बाद हुआ सतर्क, कलेक्टर ने कोचिंग संस्थानों की जांच करने के दिए आदेश
इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने के बाद IAS की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की हुई मौत के मामले में देश भर में माहौल बन गया है, इसी मामले को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कोचिंग संस्थानों की जांच करने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आईआईएम और IIT जैसी दोनों ही संस्थान है जो देश भर में कहीं पर भी नहीं है इसके साथ ही MPPSC यूपीएससी और इंजीनियर […]...
