मुकेश सहनी के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लालू यादव, कहा- हत्यारों को कठोर सजा मिले
बिहार की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जीतन सहनी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि यह जगजाहिर है कि अपराधियों ने नंगा नाच कर बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. जिस तरह से अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या की है, वह बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि जीतन […]...
